संदेश

जानिए पानी पीने का सही तरीका।

नमस्कार मित्रों हमारा शरीर में ७० प्रतिशत पानी है, इस लिए पानी सही ढंग से पिएं। इससे आपके स्वास्थ्य से अनेक समस्याओं का समाधान स्वतः हो जायेगा। पानी पीते समय ध्यान देने योग्य बातें– पानी हमेशा बैठ कर पिएं।  पानी आराम से घूंट घूंट करके पिएं। पानी हमेशा लोटे में पिएं।  फ्रिज का पानी कभी न पिएं।  संभव हो तो मिट्टी के घड़े में रखा पानी पिएं।  प्रतिदिन औसतन 2 से 3 लीटर पानी पिएं, गर्मी अधिक होने पर 3 से 4 लीटर पानी पिएं। भोजन के तुरन्त पहले और तुरन्त बाद में पानी कभी न पिएं। भोजन करने से एक घंटे पहले भोजन के 1 घंटे बाद पानी पिएं।

क्रोनिक किडनी डिजीज के लिए घरेलू उपचार

किडनी की बीमारी की वह स्थिति जिसमे दोनो किडनिया खराब हो जाती हैं, डॉक्टर अपने हाथ खड़े कर देते हैं, जो तुरन्त किडनी डायलिसिस का सुझाव देते हैं, उसकी सीमा टूटने के बाद किडनी ट्रांसफॉर्मेशन लाखो का खर्च होता है। फिर भी आगे जीवन कितना दिन चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। आयुर्वेद में इस भयंकर बीमारी का सरल उपचार है।  एक चौथाई कप पीपल के पत्ते का रस तथा एक चौथाई कप नीम के पत्ते का रस सुबह शाम ले, एक सप्ताह में आराम मिल जायेगा किन्तु इसे लगभग तीन माह तक जारी रखें। रोगी की किडनी पहले जैसे स्वस्थ हो जायेगी।

तंबाकू गुटखा बीड़ी सिगरेट शराब हर तरह का नशा छुड़ाने का घरेलू उपाय।

१–नाड़ी शोधन प्राणायाम:– चंद्र नाड़ी को सक्रिय करने का प्रयास करें, विधि:– सर्वप्रथम आराम से सुखासन (पालथी मार कर) मे बैठ जाएं, फिर नासिका के दाएं छिद्र को बंद करके बाएं छिद्र स्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें, अपनी सामर्थ्य अनुसार दो मिनिट पांच जितना कर सके नियमित इसका अभ्यास करें इससे चंद्र नाड़ी सक्रिय होती है, और मन की संकल्प शक्ति बढ़ती है। जिससे सरलता से व्यसनों से दूर रहा जा सकता है। २–अदरक:– अदरक प्रत्येक घर की रसोई में सरलता से मिल जाता है, इसके छोटे छोटे टुकड़े करके इसमें नींबू और काला नमक मिला लें, और इसे धूप में सुखा कर रख लें, जब ये अच्छे से सुख जाए तो इसके टुकड़ों को मुंह में रख कर चूसें। दांत से काटे नही बस चूसना है। ऐसा करने से व्यक्ति को तंबाकू गुटखा सिगरेट शराब किसी की भी तलब नही लगेगी।

हर प्रकार के सिर दर्द, खर्राटे, नाक बंद होना, नजला जुकाम का घरेलू उपचार

सभी मित्रों को नमस्कार। आज आपको सभी प्रकार के सिर दर्द का रामबाण उपचार बताएंगे जो एक दम निःशुल्क आपको बिना कोई अतिरिक्त पैसा दिए आपका उपचार सुगमता और सरलता से हो जाएगा। तो पहला उपचार है मेथी का दाना आधा चम्मच रात को पानी में भिगो दें और सुबह उठकर उसे इसे अच्छे से चबाकर पानी पी लें, सिर दर्द गायब हो जायेगा। दूसरा उपचार अत्यन्त सरल और उपयोगी है। देसी गाय का घी वर्तमान में देशी गाय का घी मिलना लगभग असम्भव है, इसलिए आप सामान्य घी का उपयोग भी कर सकते हैं, देशी गाय का घी तो अमृत है। किन्तु लाभ साधारण गाय के घी से भी हो जायेगा। आप रात्रि में सोने पहले हल्का गुनगुना घी अपने नाक के दोनो छिद्रों में एक एक बूंद डाल लें, और सो जाए, यह उपचार आप तब भी कर सकते जब आपका नाक बंद हो जाता हो, बार बार नजला, जुखाम होता हो, नाक से पानी गिरता हो या खून गिरता हो, सोते समय खर्राटे आते हो। इन सभी के लिए आप गाय के घी उपयोग करें अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। धन्यवाद।

पेंचिस और दस्त का घरेलू उपचार

सर्व प्रथम बागभट्ट जी के ग्रंथ का अमृत रस निचोड़ कर हम जनमानस तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय राजीव दीक्षित जी कोटि कोटि प्रणाम। यदि आप पेचिस से परेशान हैं, और उसके लिए डॉक्टर के पास जाकर आपको पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं तो अब से नही करने पड़ेंगे।  पहला कच्चा दूध:  एक गिलास कच्चे दूध में थोड़ा सा नींबू डाल कर जल्दी से पी लीजिए। आपके पेचिस के लिए राम बाण सिद्ध होगा। जीरा:–आधा चम्मच जीरा ले लीजिए और उसे अच्छे से चबाइए, फिर गुनगुना पानी पी लीजिए एक ही खुराक में आपकी पेचिस ठीक हो जाएगी। आपको कोई अन्य समस्या हो तो कमेंट करके बताएं आपको उसका विश्वसनीय इलाज बताया जाएगा।

ये नववर्ष हमे स्वीकार नहीं है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी।

ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं है अपनी ये तो रीत नहीं है अपना ये व्यवहार नहीं धरा ठिठुरती है सर्दी से आकाश में कोहरा गहरा है बाग़ बाज़ारों की सरहद पर सर्द हवा का पहरा है सूना है प्रकृति का आँगन कुछ रंग नहीं , उमंग नहीं हर कोई है घर में दुबका हुआ नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं चंद मास अभी इंतज़ार करो निज मन में तनिक विचार करो नये साल नया कुछ हो तो सही क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही उल्लास मंद है जन -मन का आयी है अभी बहार नहीं ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं ये धुंध कुहासा छंटने दो रातों का राज्य सिमटने दो प्रकृति का रूप निखरने दो फागुन का रंग बिखरने दो प्रकृति दुल्हन का रूप धार जब स्नेह – सुधा बरसायेगी शस्य – श्यामला धरती माता घर -घर खुशहाली लायेगी तब चैत्र शुक्ल की प्रथम तिथि नव वर्ष मनाया जायेगा आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर जय गान सुनाया जायेगा युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध आर्यों की कीर्ति सदा -सदा नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अनमोल विरासत के धनिकों को चाहिये कोई उधार नहीं ये नव वर्ष हमे स्वीकार नहीं है अपना ये त्यौहार नहीं ...

वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय।

गुनगुना पानी– जिनका वजन बढ़ा हुआ है, वह सुबह और रात गुनगुने पानी का सेवन करें, संभव हो दोपहर में भी पिएं। शहद– गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डाल कर सुबह खाली पेट लें, वजन घटाने में लाभप्रद होगा। भोजन में परहेज– चावल से परहेज करें। तैलीय भोजन से परहेज करें। सुबह की सैर– सुबह कम से कम 20 मिनट पैदल चलें हल्का हल्का दौड़े तो और लाभप्रद होगा, सुबह न हो सके तो शाम पैदल घूमने जाएं, पैदल चलें तो थोड़ा तेज चलने का प्रयास करें। व्यायाम– वजन घटाने के लिए रस्सी कूदना सबसे बेहतर व्यायाम है। भारी वजन होने से यह कठिन लगेगा किन्तु धीमे धीमे शुरू करें, एक बार में जितना कूद पाएं कूदें फिर प्रयास करें, ऐसा कम से कम 15 मिनट तक प्रयास करें, धीरे आपका वजन घटने लगेगा और आप रस्सी भी अच्छे कूदने लगेंगे। इन सब सरल उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। धन्यवाद। जानकारी अच्छी लगे तो कॉमेंट में जरूर बताएं।  आपका कॉमेंट हमारे लिए फीडबैक होगा।

वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय

केला–  वजन बढ़ाने में केला बहुत सहायक है, दूध के साथ इसका सेवन नियमित रूप से करें, दो सप्ताह में फर्क दिखने लगेगा। दही– वजन बढ़ाने के लिए दही बहुत उपयोगी है, एक कटोरी दही(सजाव) में चीनी मिलाकर खाएं, गुड़ हो तो और भी अच्छा है। प्रयास करें कि दही का सेवन दोपहर में करें, शाम हो जाए कोई बात नही किन्तु रात्रि में दही का सेवन न करें। आलू– वजन बढ़ाने के आलू भी बहुत मददगार है, इसे उबाल कर सुबह नाश्ते में ले सकते हैं। छुहारा– वजन बढ़ाने में छुहारा भी लाभप्रद है, दो चार छुहारा रात में भिगो दें, सुबह उसका सेवन करें। सावधानी– कफ के मरीज केला और दही से सेवन से बचें। धन्यवाद।

डेंगू मलेरिया, चिकनगुनिया सभी प्रकार के ज्वर का आयुर्वेदिक उपचार

1– हरसिंगार के 5 पत्ते की चटनी बनाकर एक गिलास पानी में उबालें, इतना उबालें कि पानी आधा बचे। उसे चाय की तरह आराम से पी लें। दिन में दो बार(सुबह, शाम) तीन दिन तक। गठिया रोग में 3 माह तक इसका सेवन करें। 2– तुलसी का 20 पत्ता और 3,4 दाना काली मिर्च पीसकर पानी में उबाल लें, इतने उबालें कि पानी आधा बचे। उसे चाय की तरह आराम से पी लें, बहुत तेज ज्वर (बुखार) होने पर दिन में तीन बार दो से तीन दिन इसका सेवन करें। बुखार में आराम मिल जायेगा। हल्के ज्वर में दिन में दो बार सेवन करें। 3– नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय( बंवर जैसे चढ़ी हुई होती है) को चार अंगुल की नाप की काट एक गिलास पानी में उबालें, तब तक जब तक पानी आधा न हो जाए। इसे ठंडा करके आराम से छोटे छोटे घूंट पिएं। यह दिन में दो बार दो दिन तक पिएं। बुखार जड़ से खत्म हो जाएगा। धन्यवाद।  

वीर्य नाश से होने वाली हानियां

हस्तमैथुन से वाली शारीरिक एवं मानसिक हानि –मानसिक कमजोरी आना। –अकारण सदा दुखी रहना, शीघ्र क्रोधित होना। –चिड़चिड़ा होना। –चेहरे से चमक गायब हो जाना जल्द ही बुड्ढा हो जाना। –याददास्त कम हो जाना। –वजन कम हो जाना। –बालों का समय से पहले सफेद एवं गिर जाना। –आंखे अन्दर धंसने लगेगी, नजर कमजोर हो जायेगी। –गाल पिचक जायेंगे, झुर्रियां निकल आयेंगी। –खुद के लिए हीन भावना। –लोगों से बात करते हुए, घबराहट महसूस होना। –अकेले रहने की आदत पड़ना। –आत्महत्या का विचार आने लगेगा। –पाचन शक्ति का कमजोर होना। –शरीर का दुबला होना। –अधिक हस्तमैथुन से शुक्राणुओं की कमी हो जाती है।           जिससे संतान उत्पत्ति में भी बाधा आती है। –अधिक हस्तमैथुन से व्यक्ति का आत्मविश्वास समाप्त हो     जाता है। –अधिक वीर्य नाश करने से हृदय कमजोर हो जाता है। यदि व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचाइयों को छूना चाहता है, उसे इस लत से बच के रहना चाहिए। बाकी पृथ्वी पर ही नर्क का अनुभव करने वालो के लिए कोई रोक टोक नही है। ·

अनुलोम विलोम प्राणायाम की विधि एवं लाभ

अनुलोम का अर्थ होता है सीधा और विलोम का अर्थ है उल्टा। यहां पर सीधा का अर्थ है नासिका या नाक का दाहिना छिद्र और उल्टा का अर्थ है-नाक का बायां छिद्र। अर्थात  अनुलोम-विलोम प्राणायाम  में नाक के दाएं छिद्र से सांस खींचते हैं, तो बायीं नाक के छिद्र से सांस बाहर निकालते है। इसी तरह यदि नाक के बाएं छिद्र से सांस खींचते है, तो नाक के दाहिने छिद्र से सांस को बाहर निकालते है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम को कुछ योगीगण 'नाड़ी शोधक प्राणायाम' भी कहते है। उनके अनुसार इसके नियमित अभ्यास से शरीर की समस्त नाड़ियों का शोधन होता है यानी वे स्वच्छ व निरोग बनी रहती है। इस प्राणायाम के अभ्यासी को वृद्धावस्था में भी गठिया, जोड़ों का दर्द व सूजन आदि शिकायतें नहीं होतीं। विधि:– अपनी सुविधानुसार पद्मासन, सिद्धासन, स्वस्तिकासन अथवा सुखासन में बैठ जाएं। दाहिने हाथ के अंगूठे से नासिका के दाएं छिद्र को बंद कर लें और नासिका के बाएं छिद्र से 4 तक की गिनती में सांस को भरे और फिर बायीं नासिका को अंगूठे के बगल वाली दो अंगुलियों से बंद कर दें। तत्पश्चात दाहिनी नासिका से अंगूठे को हटा दें और दायीं नासिका से...

पेट न साफ होना, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं का घरेलू उपचार

हर हर महादेव मित्रों, ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले बंधुओ के लिए यह दूसरा लेख है, पहले लेख में वीर्य रक्षा के विषय में महत्वपूर्ण बाते बताई गई जिसका लिंक नीचे मिल जायेगा। बहुत से मित्रों को पेट से संबंधी समस्या रहती है। पेट न साफ होना, भूख ना लगना, गैस बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, सर्वप्रथम तो यह समझे कि इसका कारण ब्रह्मचर्य नही हैं।  इसके उपाय में, यदि आपका पेट साफ नहीं होता तो सुबह उठते ही कम से कम दो गिलास पानी छोटे छोटे घूंट करके पिएं, पश्चात नित्य कर्म को जाएं। पेट अच्छे से साफ होगा।  पेट से जुड़ी समस्याओं का मुख्यकारण है, भोजन करते समय और भोजन के तुरन्त बाद पानी पीना, भोजन को पचाने का काम करती है जठर अग्नि, जैसा कि हम सब जानते हैं पानी और अग्नि परस्पर बैरी है, भोजन के तुरन्त बाद पानी पीने से जठराग्नि मंद पड़ जाती है, जिससे भोजन पचन अधिक समय लगता है, कभी भोजन पचने के बजाय सड़ जाता है, भोजन सड़ने से पेट में गैस(एसिडिटी), खट्टी डकार जैसी समस्या बन जाती है।  इन समस्याओं से बचने के लिए भोजन के आधे घण्टे(30मिनट) बाद पानी पिए।  भोजन के समय जमीन पर पालथी मारकर बैठ कर...

टॉन्सिलाइटिस का घरेलू उपचार

आप किसी भी चिकित्सक के पास जाओगे टॉन्सिलाइटिस के इलाज के लिए तो वह तुरन्त ऑपरेशन बतायेगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं। टॉन्सिलाइटिस के लक्षण  –लाल और सूजे हुए टॉन्सिल्स   –टॉन्सिल पर सफेद या पीले रंग का आवरण या धब्बे   –गले में खराश –निगलने में परेशानी या दर्द   –बुखार –गर्दन में लिम्फ नोड्स का बढ़ना  –खरखरी, धीमी या भारी आवाज़  –सांसों की बदबू –पेट में दर्द(खासकर छोटे बच्चों में) –गर्दन में अकड़न –सिरदर्द उपचार :– यदि पुराना टांसिलाइटिस हो तो आधा चम्मच हल्दी मुंह में जितना अन्दर तक डाल सके डाल लें लार के साथ धीरे धीरे अन्दर जायेगा एक घंटे तक अपनी नही पीना है। बच्चों को यदि खाली हल्दी निगलने में समस्या हो तो उसमे थोड़ी मिश्री मिला सकते हैं। सप्ताह में तीन बार लें। यदि आपको सप्ताह या माह भर से टॉन्सिलाइटिस की समस्या है तो आप दूध या पानी के साथ हल्दी ले सकते हैं। आधा चम्मच हल्दी दूध या पानी (सुविधानुसार) में डाल कर उबाल लें। और चाय की तरह छोटे छोटे घूंट पिएं। आपके टॉन्सिलाइटिस में शीघ्र लाभ होगा। धन्यवाद।

सर्दी, जुकाम, खांसी के सर्वश्रेष्ठ घरेलू उपचार।

अदरक :– १– आधा चम्मच अदरक का रस निकाल कर हल्का गरम कर लें, उसे आधे चम्मच शहद में मिलाकर चाट लें। ऐसा सुबह, दोपहर और शाम तीन बार, तीन दिन तक लें। २– आधा चम्मच अदरक का रस, आधा चम्मच तुलसी का रस हल्का गरम करके लें, सुबह, दोपहर, शाम तीन दिन तक। हल्दी :– सर्दी, खांसी, जुकाम के लिए हल्दी भी बहुत उपयोगी है। १– दूध के साथ हल्दी लेना पुरातन तरीका है, एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी डाल कर उबाल लें, चाय की तरह छोटे छोटे घूंट शिप शिप करके सुबह और शाम पिएं।  २– दूध के अभाव(कमी) में पानी के साथ भी हल्दी ले सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी डाल कर अच्छे उबाल लें, और चाय की तरह छोटे छोटे घूंट शिप करके सुबह शाम दोपहर तीन बार पिएं। कम से कम तीन दिन तक यह सबसे सरल घरेलू आयुर्वेदिक उपचार है। कोई साइड इफेक्ट नहीं। धन्यवाद।

ब्रह्मचर्य के प्रारम्भ में ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बाते क्या करें क्या न करें।

हर हर महादेव मित्रों, ब्रह्मचर्य के विषय में बहुत सी भ्रांतिया हैं, कुछ के मत स्पष्ट भी हैं,सही अर्थों में ब्रह्मचर्य आत्म संयम का दूसरा नाम है, यदि कोई सर्वसाधारण जीवन व्यतीत करना चाहता है तो यह उसके लिए नही है। यह उनके लिए जो जीवन के उच्चतम आयाम तक पहुंचना चाहते हैं। पुरातन समय में ब्रह्मचर्य हमारे संस्कार में होता था। यही कारण है, हमारे पूर्वज अति मनीषी(विद्वान) एवम शक्तिशाली हुआ करते थे, किन्तु वर्तमान में आधुनिकता की कुल्हाड़ी ने इसे काट दिया है, विभिन्न माध्यमों से हम सब के समक्ष नग्नता परोसा जा रहा है, विडंबना यह है कि हम सब इसे सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं, जिससे हमारा पौरुष धीरे धीरे क्षीण हो रहा है, आप में जो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का सामर्थ्य है,वह घटता चला जा रहा है। इसलिए अपने उत्थान के लिए, राष्ट्र के उत्थान के लिए युवाओं को, आने वाली पीढ़ी को ब्रह्मचर्य के लिए जागरूक करना चाहिए। इस लेख का उद्देश्य भी यही है। अब हम बात करते हैं ब्रह्मचर्य में आने वाली बाधाओं के विषय में वीर्यपात:– ब्रह्मचर्य में वीर्यपात साधक के लिए सबसे बड़ी बाधा है, वीर्य ब्रह्मचर्य का मूल है, वीर्यरक्षण के ...

अश्विनी मुद्रा के लाभ एवं विधि।

जैसे अश्व (घोड़ा) लीध करने के बाद अपने गुदाद्वार को बार-बार सिकोड़ता ढीला करता है, उसी प्रकार गुदाद्वार को सिकोड़ना और फैलाने की क्रिया को ही अश्विनी मुद्रा कहते हैं। घोड़े में इतनी शक्ति और फुर्ती का रहस्य यही मुद्रा है। जैसे अश्व (घोड़ा ) लीध करने के बाद अपने गुदाद्वार को बार-बार सिकोड़ता ढीला करता है, उसी प्रकार गुदाद्वार को सिकोड़ना और फैलाने की क्रिया को ही  अश्विनी मुद्रा  कहते हैं। घोड़े में इतनी शक्ति और फुर्ती का रहस्य यही मुद्रा है। इसलिए इंजन की ताकत अश्व शक्ति (हॉर्स पावर) से मापी जाती है। यह ऐंटी ग्रेविटी अभ्यास है। इससे शरीर को चलाने वाली ऊर्जा बढ़ती है। सभी अंगों को बल मिलता है, शरीर की ताकत बढ़ती है, नपुंसकता दूर होकर पौरुष शक्ति बढ़ने लगती है। हृदय को बल देने वाली यह क्रिया हर्निया, मूत्र दोष, गुदा सम्बन्धी रोग, बवासीर, कब्ज व स्त्री रोगों में बड़ी उपयोगी है। इसके अभ्यास से मूलाधार चक्र में स्थित कुण्डलिनी शक्ति जागने लगती और हमें लम्बे समय तक युवा बनाए रखती है। विधि : आराम से किसी ध्यानात्मक आसन में आंख बंदकर बैठ जाएं, दोनों हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रख ले...

अष्टदशम अध्याय–मोक्षसन्यासयोग

अथाष्टादशोऽध्यायः- मोक्षसंन्यासयोग त्याग का विषय अर्जुन उवाच सन्न्यासस्य महाबाहो तत्त्वमिच्छामि वेदितुम्‌ । त्यागस्य च हृषीकेश पृथक्केशिनिषूदन ৷৷18.1৷৷ arjuna uvāca saṅnyāsasya mahābāhō tattvamicchāmi vēditum. tyāgasya ca hṛṣīkēśa pṛthakkēśiniṣūdana৷৷18.1৷৷ भावार्थ : अर्जुन बोले- हे महाबाहो! हे अन्तर्यामिन्‌! हे वासुदेव! मैं संन्यास और त्याग के तत्व को पृथक्‌-पृथक्‌ जानना चाहता हूँ ৷৷18.1॥ श्रीभगवानुवाच काम्यानां कर्मणा न्यासं सन्न्यासं कवयो विदुः । सर्वकर्मफलत्यागं प्राहुस्त्यागं विचक्षणाः ৷৷18.1৷৷ śrī bhagavānuvāca kāmyānāṅ karmaṇāṅ nyāsaṅ saṅnyāsaṅ kavayō viduḥ. sarvakarmaphalatyāgaṅ prāhustyāgaṅ vicakṣaṇāḥ৷৷18.2৷৷ भावार्थ : श्री भगवान बोले- कितने ही पण्डितजन तो काम्य कर्मों के (स्त्री, पुत्र और धन आदि प्रिय वस्तुओं की प्राप्ति के लिए तथा रोग-संकटादि की निवृत्ति के लिए जो यज्ञ, दान, तप और उपासना आदि कर्म किए जाते हैं, उनका नाम काम्यकर्म है।) त्याग को संन्यास समझते हैं तथा दूसरे विचारकुशल पुरुष सब कर्मों के फल के त्याग को (ईश्वर की भक्ति, देवताओं का पूजन, माता-पितादि गुरुजनों की सेवा...

सप्तदशम अध्याय–श्रद्धात्रयविभागयोग

अथ सप्तदशोऽध्यायः- श्रद्धात्रयविभागयोग श्रद्धा का और शास्त्रविपरीत घोर तप करने वालों का विषय अर्जुन उवाच ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयान्विताः। तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः৷৷17.1৷৷ arjuna uvāca yē śāstravidhimutsṛjya yajantē śraddhayā.nvitāḥ. tēṣāṅ niṣṭhā tu kā kṛṣṇa sattvamāhō rajastamaḥ৷৷17.1৷৷ भावार्थ : अर्जुन बोले- हे कृष्ण! जो मनुष्य शास्त्र विधि को त्यागकर श्रद्धा से युक्त हुए देवादिका पूजन करते हैं, उनकी स्थिति फिर कौन-सी है? सात्त्विकी है अथवा राजसी किंवा तामसी? ৷৷17.1॥ श्रीभगवानुवाच त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा। सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां श्रृणु৷৷17.2৷৷ śrī bhagavānuvāca trividhā bhavati śraddhā dēhināṅ sā svabhāvajā. sāttvikī rājasī caiva tāmasī cēti tāṅ śrṛṇu৷৷17.2৷৷ भावार्थ : श्री भगवान्‌ बोले- मनुष्यों की वह शास्त्रीय संस्कारों से रहित केवल स्वभाव से उत्पन्न श्रद्धा (अनन्त जन्मों में किए हुए कर्मों के सञ्चित संस्कार से उत्पन्न हुई श्रद्धा ''स्वभावजा'' श्रद्धा कही जाती है।) सात्त्विकी और राजसी तथा तामसी- ऐसे तीनो...

षोडश अध्याय–दैवासुर सम्पद्विभागयोग

अथ षोडशोऽध्यायः- दैवासुरसम्पद्विभागयोग फलसहित दैवी और आसुरी संपदा का कथन श्रीभगवानुवाच अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः। दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्‌॥16.1 ॥ śrī bhagavānuvāca abhayaṅ sattvasaṅśuddhiḥ jñānayōgavyavasthitiḥ. dānaṅ damaśca yajñaśca svādhyāyastapa ārjavam৷৷16.1৷৷ भावार्थ : श्री भगवान बोले- भय का सर्वथा अभाव, अन्तःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्वज्ञान के लिए ध्यान योग में निरन्तर दृढ़ स्थिति (परमात्मा के स्वरूप को तत्त्व से जानने के लिए सच्चिदानन्दघन परमात्मा के स्वरूप में एकी भाव से ध्यान की निरन्तर गाढ़ स्थिति का ही नाम 'ज्ञानयोगव्यवस्थिति' समझना चाहिए) और सात्त्विक दान (गीता अध्याय 17 श्लोक 20 में जिसका विस्तार किया है), इन्द्रियों का दमन, भगवान, देवता और गुरुजनों की पूजा तथा अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान्‌ के नाम और गुणों का कीर्तन, स्वधर्म पालन के लिए कष्टसहन और शरीर तथा इन्द्रियों के सहित अन्तःकरण की सरलता॥16.1॥ अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्‌। दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम्‌॥...

पंचदशः अध्याय–पुरुषोत्तमयोग

अथ पञ्चदशोऽध्यायः- पुरुषोत्तमयोग संसाररूपी अश्वत्वृक्ष का स्वरूप और भगवत्प्राप्ति का उपाय श्रीभगवानुवाच ऊर्ध्वमूलमधः शाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्‌ । छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्‌ ৷৷15.1৷৷ śrī bhagavānuvāca ūrdhvamūlamadhaḥśākhamaśvatthaṅ prāhuravyayam. chandāṅsi yasya parṇāni yastaṅ vēda sa vēdavit৷৷15.1৷৷ भावार्थ : श्री भगवान ने कहा - हे अर्जुन! इस संसार को अविनाशी वृक्ष कहा गया है, जिसकी जड़ें ऊपर की ओर हैं और शाखाएँ नीचे की ओर तथा इस वृक्ष के पत्ते वैदिक स्तोत्र है, जो इस अविनाशी वृक्ष को जानता है वही वेदों का जानकार है। ৷৷15.1৷৷ अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः । अधश्च मूलान्यनुसन्ततानि कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके ৷৷15.2৷৷ adhaścōrdhvaṅ prasṛtāstasya śākhā guṇapravṛddhā viṣayapravālāḥ. adhaśca mūlānyanusantatāni karmānubandhīni manuṣyalōkē৷৷15.2৷৷ भावार्थ : इस संसार रूपी वृक्ष की समस्त योनियाँ रूपी शाखाएँ नीचे और ऊपर सभी ओर फ़ैली हुई हैं, इस वृक्ष की शाखाएँ प्रकृति के तीनों गुणों द्वारा विकसित होती है, इस वृक्ष की इन्द्रिय-विषय रूपी कोंपलें है, इस व...