पेट न साफ होना, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं का घरेलू उपचार

हर हर महादेव मित्रों, ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले बंधुओ के लिए यह दूसरा लेख है, पहले लेख में वीर्य रक्षा के विषय में महत्वपूर्ण बाते बताई गई जिसका लिंक नीचे मिल जायेगा। बहुत से मित्रों को पेट से संबंधी समस्या रहती है।
पेट न साफ होना, भूख ना लगना, गैस बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, सर्वप्रथम तो यह समझे कि इसका कारण ब्रह्मचर्य नही हैं। 
इसके उपाय में, यदि आपका पेट साफ नहीं होता तो सुबह उठते ही कम से कम दो गिलास पानी छोटे छोटे घूंट करके पिएं, पश्चात नित्य कर्म को जाएं। पेट अच्छे से साफ होगा। 
पेट से जुड़ी समस्याओं का मुख्यकारण है, भोजन करते समय और भोजन के तुरन्त बाद पानी पीना,
भोजन को पचाने का काम करती है जठर अग्नि, जैसा कि हम सब जानते हैं पानी और अग्नि परस्पर बैरी है, भोजन के तुरन्त बाद पानी पीने से जठराग्नि मंद पड़ जाती है, जिससे भोजन पचन अधिक समय लगता है, कभी भोजन पचने के बजाय सड़ जाता है, भोजन सड़ने से पेट में गैस(एसिडिटी), खट्टी डकार जैसी समस्या बन जाती है। 
इन समस्याओं से बचने के लिए भोजन के आधे घण्टे(30मिनट) बाद पानी पिए। 
भोजन के समय जमीन पर पालथी मारकर बैठ कर भोजन करें। जिससे भोजन सरलता से पचेगा। इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रख के आप पेट से जुड़ी एसीडिटी अपच गंदी डकार और अन्य परेशानियों से बचे रह सकते हैं, विशेष बात यह कि आपको इसमें खर्चा कुछ नही है।
धन्यवाद।


 
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वीर्य नाश से होने वाली हानियां

वजन बढ़ाने का घरेलू उपाय

जानिए पानी पीने का सही तरीका।