जानिए पानी पीने का सही तरीका।
नमस्कार मित्रों हमारा शरीर में ७० प्रतिशत पानी है, इस लिए पानी सही ढंग से पिएं। इससे आपके स्वास्थ्य से अनेक समस्याओं का समाधान स्वतः हो जायेगा। पानी पीते समय ध्यान देने योग्य बातें– पानी हमेशा बैठ कर पिएं। पानी आराम से घूंट घूंट करके पिएं। पानी हमेशा लोटे में पिएं। फ्रिज का पानी कभी न पिएं। संभव हो तो मिट्टी के घड़े में रखा पानी पिएं। प्रतिदिन औसतन 2 से 3 लीटर पानी पिएं, गर्मी अधिक होने पर 3 से 4 लीटर पानी पिएं। भोजन के तुरन्त पहले और तुरन्त बाद में पानी कभी न पिएं। भोजन करने से एक घंटे पहले भोजन के 1 घंटे बाद पानी पिएं।